By- नवीन गौतम/ शिवकुमार रावत
हापुड। श्रम विभाग की टीम ने नगर पालिका स्थित एक चाय की दुकान बच्चे को बाल श्रम से मुक्त कराया है। बुधवार को चाय की दुकान पर काम कर रहे बच्चे की दुकान स्वामी द्वारा पिटाई करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह कार्रवाई सहायक श्रमायुक्त सर्वेश कुमारी के निर्देश पर की गई।
श्रम विभाग ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद बच्चे को बालश्रम से मुक्त कराया है।
श्रम विभाग के इंस्पेक्टर विजयपाल सोनकर ने दुकान पर छापेमारी की तो वहां बच्चा श्रम करता मिला। प्रारंभिक काउंसिलिग में उसने बताया कि सुबह 8 से शाम 8 बजे तक काम करता है।
श्रम विभाग के इंस्पेक्टर विजयपाल सोनकर ने बताया कि दुकान स्वामी हरिकिशन के खिलाफ बालश्रम अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसका चालान कर दिया गया है।


