Banga Electronics

Kidszee

हापुड। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद कर रहे हैं समाजवादी नेता आशुतोष शर्मा


रिपोर्ट-शिवकुमार रावत

हापुड़ जिले से समाजवादी नेता आशुतोष शर्मा अपने विधानसभा गढ़मुक्तेश्वर के अलग-अलग गांव जाकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मदद पहुंचा रहे हैं और लगातार उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं।

आशुतोष शर्मा ने बताया आज मुश्किल का दौर है और हमें हर परिस्थिति में अपनी जनता के साथ खड़ा होना होगा समाजवादी लोगों का यह इतिहास रहा है की जनता के लिए वह हमेशा मदद के लिए तत्पर रहते हैं
गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के गांव गांव जाकर परिवारों को मदद पहुंचाने का कार्य लगातार चल रहा है और करीब 100 परिवारों को मदद का लक्ष्य है।

जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े अंकित भड़ाना , विक्रम कसाना, विजेंद्र कश्यप, आदि लोग इस पहल में बढ़-चढ़कर मदद कर रहे हैं।