रिपोर्ट - शिवकुमार रावत

हापुड। राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला ईकाई हापुड के जिला संरक्षक व एसएसवी पीजी कॉलेज के सेवानिवृत्त कार्यवाहक प्राचार्य डाक्टर पंकज पाठक का निधन हो गया। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय सैनिक संस्था में दुख की लहर दौड़ गई जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने कहा कि हमनें एक मुख्य मार्गदर्शक खो दिया है। राष्ट्रीय सैनिक संस्था की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी ने बताया कि डॉक्टर पंकज पाठक लगभग एक वर्ष से कैंसर से पीड़ित थे उनके दो पुत्र हैं बड़े राम पाठक व छोटे माधव पाठक है। पंकज पाठक के निधन से नगर में शोक की लहर दौड़ गई।