Banga Electronics

Kidszee

हापुड : एसपी के निर्देशन में ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों में लगाए अंधेरे में चमकने वाले रेडियम युक्त कलर रिफलेक्टर/स्टीकर

रिपोर्ट- संजय कश्यप

हापुड। रविवार को यातायात पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर अंधेरे में चमकने वाले रेडियम युक्त कलर रिफलेक्टर/स्टीकर लगाए। 
यातायात प्रभारी प्रवीन शर्मा ने बताया कि हापुड एसपी नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में ट्रैक्टर ट्रॉली आदि वाहनों में अंधेरे में चमकने वाले रेडियम युक्त कलर रिफलेक्टर/स्टीकर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सड़कों पर कृषि कार्य में आने वाली मशीनों एवं उपकरणों की आवाजाही निरंतर बढ़ती जा रही है। यह उपकरण कृषि कार्य के अलावा अन्य व्यावसायिक गतिविधयों में भी दिनों दिन प्रयोग में बढ़ते जा रहे हैं। इन उपकरणों में मुख्यतः ट्राले/ट्राली ऐसे हैं। जिनमें न तो पीछे इंडीकेटर होते हैं न ही ही ऐसी कोई भी लाइट जो कि रात्रि में उसके पीछे चलने वाले वाहनों को उक्त उपकरण का एहसास करा सके। इस छोटी सी कमी से न जाने कितनी भयावह दुर्घटनाएं घटित होती हैं। ऐसा मुख्यतः कुहरे और अंधेरी रातों में अधिक होता है।
इन दुर्घटनाओं को हम ट्राले/ट्राली के पीछे अंधेरे में चमकने वाले रेडियम युक्त कलर रिफलेक्टर/स्टीकर लगाकर काफी हद तक कम कर सकते हैं।