रिपोर्ट- नवीन गौतम
हापुड। सोमवार को भारतीय जीवन बीमा निगम के मेरठ डिवीजन एम्प्लाज यूनियन (MDEU) के कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल के दौरान हापुड शाखा के कर्मचारीयो ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। इस दौरान मेरठ डिवीजन एम्प्लाज यूनियन (MDEU) अध्यक्ष पुनीत कुमार ने बताया कि एल.आई.सी. के आई.पी.ओ. लाने के सरकार के कदम रोकने के लिए चतुर्थ श्रेणी में भर्ती के लिए, सार्वजनिक क्षेत्र में निजीकरण रोकने, पुरानी पेंशन योजना बहाली, श्रम कानून में श्रमिक विरोधी परिवर्तनों को रद्द करने के लिए हम लोग संघर्ष करते रहेंगे इस मौके पर उपाध्यक्ष शकील, दीपा, हरिओम, नरेंद्र, प्रदीप, चंचल, सुनील, सारिका, प्रीति कैन, ममता, संजय, धर्मेंद्र, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।



