Banga Electronics

Kidszee

गढ़मुक्तेश्वर : टोल प्लाजा हटाने को लेकर हिन्दू युवा वाहिनी ने दिया ज्ञापन

रिपोर्ट- भूपेन्द्र सागर
 गढ़मुक्तेश्वर। जनपद हापुड़ में दो टोल प्लाजा स्थित हैं।जिनकी दूरी 60 किलो मीटर से कम है।जनपद से एक टोल प्लाजा हटाने की मांग कई साल से चली आ रही है।जिसको लेकर कई संगठन व समाजसेवियों ने भी अधिकारियों को ज्ञापन देकर एक टोल प्लाजा हटाने की मांग उठाई है।आपको बता दे कि गढ़मुक्तेश्वर ब्रजघाट स्थित एक टोल प्लाजा है जिसमे नगर पालिका गढ़ का एक वार्ड ब्रजघाट में आ रहा है।लोगों को एक वार्ड से दूसरे वार्ड में जाने के लिए टोल शुल्क देना पड़ता है।जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश भरा हुआ है।क्षेत्र की जनता की परेशानी को देखते हुए सोमवार को हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर गढ़मुक्तेश्वर से टोल प्लाजा  को हटाने की मांग करते हुए एसडीएम अरविन्द दिर्वेदी को केंद्रीय मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।हिन्दू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष टिंकू शर्मा,राहुल शुक्ला,अनुज कुमार ने बताया कि 60 किलो मीटर से अधिक दूरी पर दूसरा टोल मानक के आधार पर मानीय है।लेकिन गढ़मुक्तेश्वर से छिजारसी टोल प्लाजा व ज़ोया टोल प्लाजा की दूरी 60 किलो मीटर से भी कम है।इसीलिए गढ़मुक्तेश्वर ब्रजघाट स्थित टोल प्लाजा को समाप्त किया जाए।ताकि लोगों को बिना वजह टोल ना देना पड़े।व ब्रजघाट में  20 से 21 लाइन के नए रूप से बनाये जा रहे टोल को भी तत्काल में रुकवाया जाए।बात ना मानने पर समाजसेवी पंकज लोधी द्वारा कोई भी धरना,भूख हड़ताल व धरना जनहित में की जाती है तो हिन्दू युवा विहिनी समर्थन देगी।