Banga Electronics

Kidszee

भाकियू संघर्ष के कार्यकर्ताओं ने धरना देकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

भाकियू संघर्ष के कार्यकर्ताओं ने धरना देकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा 

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में भाकियू संघर्ष (अराजनैतिक) पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष हापुड़ राजेंद्र प्रधान के नेतृत्व में किसानों की भिन्न समस्या को मांग को लेकर तहसील मुख्यालय पर धरना देकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रधान ने बताया विद्युत विभाग द्वारा लोगों के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे है भाकियू संघर्ष अराजनैतिक इसका पूर्ण रूप से विरोध करती है अगर किसी के भी घर पर स्मार्ट मीटर लगाने की कोशिश की गई तो हमारा संगठन आंदोलन करने के लिए मजबूर है। जनपद की दोनों चीनी मिले सिंभावली व ब्रजनाथपुर शुगर मिलो द्वारा किसानों का करोड़ों रुपए बकाया गन्ना भुगतान अभी तक नहीं किया गया शीघ्र ही किसानों का गन्ना भुगतान कराया जाए। आवारा पशुओं के कारण प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं एवं आम जन मानस को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है जल्द उचित समाधान हो। किसान को राशन कार्ड बनवाने व नाम जुड़वाने के लिए तहसील के 10-10 बार चक्कर काटने के बाद भी किसान के काम को तहसील प्रशासन प्राथमिकता नहीं देता किसान की समस्या को अनदेखा न करा जाएं। किसान आयोग का गठन हो। कोटला खादर में भूमाफियों ने किसानों की जमीनों पर अवैध कब्जे किए हुए है जल्द किसानों की जमीनों का कब्जा मुक्त कराया जाए और भूमाफियों के खिलाफ़ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।