> जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध पोनिया मय एक जिन्दा कारतूस व एक अवैध तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस बरामद ।
> बीती रात्रि गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा अपने घर की छत पर अवैध असलहा से हवाई फायरिंग करने की सूचना प्राप्त हुई थी।
कार्यवाहीः-
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए हवाई फायरिंग की सूचना पर 02 भाईयों को ग्राम गन्दू नगला से गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से अवैध असलहा बरामद हुआ है।
उपरोक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बहादुरगढ़ पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक
कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-
1. सत्यम सिंह पुत्र श्री गुरमीत सिंह निवासी गंदू नगला थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़।
2. शिवम चौधरी पुत्र गुरमीत सिंह निवासी गंदू नगला थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़।
बरामदगी का विवरण -
1. एक अवैध तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर।
2. एक अवैध पोनिया मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर ।


