हापुड। अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल, रोजगार परक योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मार्जिन मनी रोजगार योजनाओं मुख्यतः एम0वाई0एस0वाई0 एवं ओ0डी0ओ0पी0, सी0एफ0सी0 स्थापना योजना, वर्ष 2020-21 में विद्युत भार स्वीकृति समीक्षा एवं उर्जीकरण पर विचार, जनपद में नये औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के सम्बन्ध में, औद्योगिक संगठनों/उद्यमियों की समस्याओं के समाधान पर गहन समीक्षा करते हुए अपर जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
     अपर जिलाधिकारी द्वारा बैठक में बिन्दुवार समीक्षा के दौरान सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गये कि पोर्टल पर लंबित आवेदन पत्रों का अबिलम्ब निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने उपस्थित उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। अपर जिलाधिकारी को अपर मुख्य अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम धीरखेड़ा से ग्राम असौड़ा की तरफ जो पुराना नाला बना हुआ है उसका वाटर लेवल वहां की बनी दुकानों के सामने नाले की ऊंचाई व विपरीत दिशा की तरफ पानी का ढलान आने के कारण वहां के दुकानदारों एवं मकान मालिकों के द्वारा विरोध किया जा रहा है जिस कारण नाला निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। बैठक में आईटीआई की प्रधानाचार्य ने कहा कि जनपद में मिशन रोजगार के अंतर्गत दिनांक 24 दिसंबर 2021 को रोजगार मेला आईटीआई परिसर में आयोजित होने जा रहा है। बैठक में पिलखुवा वस्त्र व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों द्वारा अपर जिलाधिकारी से पिलखुवा नगर की जर्जर विद्युत लाइन व पोल को बदलवाने के लिए अनुरोध किया गया है। इस पर अपर जिलाधिकारी ने एक्शन विद्युत को निर्देशित करते हुए कहा कि एसोसिएशन से समन्वय स्थापित करते हुए जर्जर लाइन एवं पोल को चिन्हित करते हुए नियम अनुसार कार्रवाई कराना सुनिश्चित करें।
    इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग पंकज निर्माण अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हापुड़/  पिलखुवा एक्शन विद्युत ट्रांसमिशन एचपीडीए के अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत आरती मिश्रा, यू पी सी डा के अधिकारी, आईटीआई के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार गौतम, अग्निशमन अधिकारी सहित सभी उद्यमी उपस्थित रहे।