गढ़मुक्तेश्वर। आशुतोष दुबे आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 3 गढ़मुक्तेश्वर मय आबकारी स्टाफ द्वारा थाना गढ़मुक्तेश्वर के अंतर्गत विभिन्न संदिग्ध गाँवों नया गाँव, नया गांव का घेर, इनायतपुर, रेत की मड़ैया के संदिग्ध स्थलों पर चेकिंग/दबिश दी गयी।
इस दौरान नया गाँव के जंगलों से कुछ पन्नियों में तथा प्लास्टिक के एक केन में कुल 25 ली अवैध शराब की बरामदगी हुई। उक्त के सम्बंध में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया।
आम जनता को अवैध/कच्ची/नकली मदिरापान से होने वाले नुकसान के प्रति टीम द्वारा जागरुक किया गया।कतिपय दुकानों पर टेस्ट पर्चेज कराते हुए उपस्थित ग्राहकों से फीडबैक लिया गया।


