Banga Electronics

Kidszee

हापुड : गौरक्षा संगठनों ने गणपति गौशाला के विरुद्ध उपजिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

रिपोर्ट- भूपेन्द्र सागर

हापुड। बुद्धवार को हिन्दू युवा वाहिनी के नेतृत्व में भगवा रक्षा वाहिनी-केसरिया हिन्दू वाहिनी व करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से गढ़मुक्तेश्वर के उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार द्विवेदी को बृजघाट स्थित गणपति गौशाला पर गायों की दुर्दशा के विरोध में ज्ञापन दिया और गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र अधिकारी पवन कुमार से गौशाला में गायों को हो रही असुविधा के लिए दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही के लिए कहा। जिस पर दोनों अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकरण की उन्हें पहले से ही जानकारी है और यह अतिसंवेदनशील मामला है इसकी जल्द से जल्द जाँच करवाकर गौशाला का जो भी व्यक्ति दोषों होगा उसके विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाएगी व गणपति गौशाला में सभी गायों व अन्य पशुओं का निरीक्षण करवाकर उनके सुख व सुविधा का ध्यान करते हुए गौशाला में सभी कार्य व्यवस्थित करवाये जाएंगे।