Banga Electronics

Kidszee

हापुड : एसपी ने लिया जनपद में चेकिंग पॉइंट का जायजा, सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए तपती दुपहर में सडकों पर

रिपोर्ट- अहमद सुहैल
अपराध व अपराधियों पर लगाम कसने हेतु जनपद में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान की रियल्टी चेक करने के लिए हापुड़ एसपी दीपक भूकर भरी दुपहर में सडकों पर उतर आए, इस दौरान उन्होंने सभी पॉइन्ट पर पुलिस को आवश्यक निर्देश दिये। 
  जानकारी के अनुसार मंगलवार की दुपहर को अचानक जनपद के सभी चेक पोस्ट का स्वंम निरीक्षण किया, एसपी दीपक भूकर ने स्वंम फ्लाई ओवर पर आने-जाने वाहनों को चेक किया, तपती धूप में एसपी को देखकर चेकिंग करते पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया, चेकिंग के दौरान एसपी ने बड़ी शालीनता से वाहन स्वामियों से संवाद किया एंव उपस्थित पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये।