By- अहमद सुहैल
हापुड़। जिलाधिकारी मेधा रूपम के द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ नगर में समुचित जल निकासी, यातायात व्यवस्था, नालों के सुदृढ़ीकरण एवं जनपद के सौंदर्य करण के उद्देश्य से जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ भ्रमण किया गया, जिलाधिकारी ने निरीक्षण में उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रमुखता से संयुक्त मास्टर प्लान तैयार किया जाए, जिला अधिकारी के साथ निरीक्षण में उप जिलाधिकारी हापुड़, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


