Banga Electronics

Kidszee

हापुड : एडीएम ने प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण, मिड डे मील खाकर परखी भोजन की गुणवत्ता

रिपोर्ट- अहमद सुहैल
हापुड़ : जिलाधिकारी मेघा रूपम के निर्देश पर एडीएम श्रध्दा शांडिल्यायन ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चमरी स्थित प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया तथा बच्चों को दिए जाने वाले मिड डे मील भोजन खाकर चेक किया। 
  अपर जिलाधिकारी हापुड़ द्वारा चमरी के प्राथमिक विद्यालय का अचानक निरीक्षण किया, इस दौरान विद्यालय की हेडमास्टर चूड़ामणि अनुपस्थित मिली, जानकारी करने पर पाया गया कि वह आकस्मिक अवकाश पर हैं।
  अपर जिलाधिकारी ने विद्यालय में अध्यनरत छात्रों की शिक्षा गुणवत्ता का भी परीक्षण लिया, जिसमें काफी सुधार की जरूरत पायी गयी, उन्होंने विद्यालय में तैयार हो रहे मध्यांत भोजन की गुणवत्ता उसको खाकर परखी, जिसकी गुणवत्ता सही पायी गयी, इस निरीक्षण के दौरान उपस्थित अध्यापकों को शिक्षा में सुधार लाने और मिड डे मील की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिये।
  आपको ज्ञात होगा कि शिवगढ़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्रों को मिड डे मील दिये जाने, गढ़ क्षेत्र स्थित आलमगीर बलवापुर के प्राथमिक विद्यालय में बिना पंखों के टीन सेड के नीचे छात्रों को पढ़ाने का मामला REPUBLIC इंडिया ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके फलस्वरुप जनपद की खाद्य विभाग टीम ने डायट परिसर स्थित देवकी कन्या  प्राइमरी पाठशाला से ताहरी का नमूना संग्रहित किया था और अब  चमरी प्राथमिक विद्यालय का एडीएम द्वारा निरीक्षण किया जाना REPUBLIC इंडिया की खबर पर संज्ञान है।