- सुप्रीम कोर्ट द्वारा उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के निर्णय का स्वागत करते हैं : मान सिंह गोस्वामी
- भाजपा सरकार पिछडे़ वर्ग के साथ ही समाज के सभी वर्गो के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। अपने शासनकाल में सपा-बसपा कांग्रेस ने पिछडे़ , दलितों, शोषित, पीड़ित, वंचितों का वोट तो लिया लेकिन इनके लिए कुछ नहीं किया : उमेश राणा
- सपा, बसपा व कांग्रेस की कथनी और करनी में हमेशा फ़र्क रहा : प्रमोद नागर
रिपोर्ट - नवीन गौतम/ लक्ष्मण सिंह
हापुड़। भाजपा जिला प्रभारी मान सिंह गोस्वामी ने कहा कि भाजपा राजनीतिक सत्ता को व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और विकास की दौड़ में पिछड़ गए लोगों के उत्थान और उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए हमेशा प्रयासरत रही है। उन्होने निकाय चुनावों को लेकर सपा की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अखिलेश यादव, बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से रिश्ते किसी से छुपे नहीं है। ये सभी पिछड़ों व अति पिछड़ों के कभी हितेषी नहीं रहें है।
उन्होंने उच्चतम न्यायालय द्वारा उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में दिए गए निर्णय का स्वागत किया। ये बातें जिला प्रभारी ने बृहस्पतिवार को रेलवे रोड स्तिथ सिटी प्लाजा में आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं। जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने कहा कि कहा भाजपा और भाजपा सरकार पिछडे़ वर्ग के साथ ही समाज के सभी वर्गो के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। अपने शासनकाल में सपा-बसपा कांग्रेस ने पिछडे़ , दलितों, शोषित, पीड़ित, वंचितों का वोट तो लिया लेकिन इनके लिए कुछ नहीं किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष पति व वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद नागर ने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस की कथनी और करनी में हमेशा फ़र्क रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पिछड़ा वर्ग के सहयोग से सत्ता तो प्राप्त की, लेकिन सत्ता का लाभ सिर्फ सैफई कुनबे और उनके कुछ चाहते लोगों तक ही सीमित रहा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने अप्रत्यक्ष रूप से हाईकोर्ट में रिट दायर करवाकर यूपी नगरीय निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग आरक्षण को समाप्त करने का षडयंत्र रचा। लेकिन सपा अपने षड़यंत्र में सफल नहीं हो सकेगी। वहीं सपा द्वारा सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट का विरोध करना सपा के पिछड़ा वर्ग विरोधी होने का सबसे बड़ा प्रमाण है। सपा, बसपा तथा कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल झूठ, भ्रम व फरेब की अपनी परम्परागत राजनीति से सत्ता प्राप्त करने के मंसूबे पाले हुए हैं, लेकिन जनता इनकी हकीकत जान चुकी है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर पिछड़ा वर्ग सहित सभी वर्गों के हितों की रक्षा के संकल्प को पूरा किया है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री पुनीत गोयल, जिला उपाध्यक्ष राजसुंदर तेवतिया, जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ व संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।




