रिपोर्ट - लक्ष्मण सिंह
हापुड। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि अवैध भ्रूण लिंग जाँच में लिप्त हापुड़ के व्यक्तियो को स्टिंग ऑपरेशन के दौरान अमरोहा पहुँचकर संयुक्त टीम द्वारा अवैध अल्ट्रासाउंड करने वाले व्यक्तियो को गिरफ़्तार व मशीन को सीज़ किया गया I मुखबिर योजना में भ्रूण लिंग जाँच से जुड़ा ऐसा पहला सफल प्रकरण रहा।



