Banga Electronics

Kidszee

हापुड : सपा कार्यकर्ताओ ने देश की प्रथम महिला शिक्षक की जयंती मनाई

रिपोर्ट- लक्ष्मण सिंह 
हापुड़। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके द्वारा बताए गए सदमार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़ ने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 में हुआ। सावित्रीबाई फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारिका एवं मराठा कवियत्री थी। उन्होंने अपने पति ज्योतिराव गोविंदराव फुले के साथ मिलकर स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उन्हें आधुनिक मराठी काव्य का अग्रदूत माना जाता है। हम सभी को आज उनके बताए सदमार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। महिला सभा की नगर अध्यक्ष शालू जौहरी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने हमेशा महिलाओं के उत्थान के लिए सराहनीय कार्य किए। उन्होंने हमेशा महिलाएं शिक्षित हो इसके लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। आज महिलाएं उनकी प्रेरणा लेकर शिक्षित हो रही है।
इस दौरान मुकेश कोरी, दीपचंद कोरी, अजीम अय्यूब, नोशाद मेवाती, शाहरुख सैफी, राजाराम भारती, रजनीश, मुनेश मौजूद रहे।