Banga Electronics

Kidszee

ऑपरेशन पटाखा : हापुड़ ट्रैफिक पुलिस ने 32 बुलेट मोटरसाईकिल के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पटाखा छोड़ने वाले साइलेंसरों को उतरवाकर मानक के अनुकूल साइलेंसर मौके पर ही लगवाये।


रिपोर्ट - नवीन गौतम/ मौहम्मद हाशिम 
हापुड़। बुधवर को यातायात पुलिस द्वारा ऑपरेशन पटाखा चलाकर पटाका छोड़ने वाली बुल्ट मोटरसाईकलो का चालान किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में यातायात प्रभारी छविराम द्वारा ऑपरेशन पटाखा चलाया गया, जिसके अंतर्गत 32 बुलेट मोटरसाईकिल पर मोडिफाइड साईलेंसर लगाकर चलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी तथा उन सभी मोटरसाईकिलों को यातायात कार्यालय लाया गया। उपरोक्त सभी बुलेट मोटरसाईकिलों के पटाखा छोड़ने वाले साइलेंसरों को मैकेनिक द्वारा उतरवाकर मानक के अनुकूल साइलेंसर मौके पर ही लगवाये गये। 

इस दौरान यातायात प्रभारी छविराम ने सभी मोटर साइकिल चालकों को भविष्य में पुनः पटाखा छोड़ने वाले साइलेंसर न लगाने के सम्बन्ध में सख्त हिदायत दी तथा यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा सम्बंधी नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया।