-महिलाओं सहित सैंकड़ों ग्रामीणों ने अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट - लक्ष्मण सिंह
हापुड़। आवासीय क्षेत्र में डंपिंग प्लांट को रूकवाने की मांग को लेकर गांव ततारपुर के ग्रामीणों ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके उपरांत अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम में एक कद्दमी आवासीय (खेड़ा) है, जिसका खाता नंबर 319, खसरा नंबर 444 है। जिसमें प्रशासन ने अपने दस्तावेज लेखों में अनुसूचित वर्ण कार्य के लिए दर्ज न करते हुए खाद गड्ढे में दर्ज किया हुआ है। जिसमें तबदीली कर अनुसूचित वर्ग कार्य के लिए दर्ज किया जाना चाहिए और इस डंपिंग प्लांट को गांव हित में रूकवाया जाना न्यायोचित है। ग्रामीणों ने बताया कि यह खेड़ा गांव के पुराने बुजुर्गो का आवास था, अब इन बुजुर्गो के वंशज गरीबी के कारण पशुपालन कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे है। जबकि गांव में दलित अपने पूर्वजों के इस आवासीय क्षेत्र पर अपने बिटोरा, ईंधन की लकड़ी और पशुओं को बांधकर अपना कार्य कर रहे हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान पति संजीव कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश कुमार, पूर्व प्रधान पद प्रत्याशी जितेंद्र कुमार, राजू, बिल्लू, मोहित, पवन कुमार, मैन कुमार, मदन, सतीश कुमार, नरेश, लोकेश अकेला, रामकुमार, गोकल, महेशपाल, नरेशपाल, ऋषि पाल, बादल वर्मा, इकराममुद्दीन, राकेश प्रजापति, सीमा, लक्ष्मी देवी, सुनीता, भागवती, माया, प्रेमवती उपस्थित रहीं।



