Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : ऑल इंडिया हिन्दुस्तान कांग्रेस पार्टी की बैठक संपन्न


रिपोर्ट- मौहम्मद हाशिम 
हापुड़। बुधवार को मोहल्ला मजीदपुरा में ऑल इंडिया हिन्दुस्तान कांग्रेस पार्टी की एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा का पहुंचने पर फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
 बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष डॉ अब्दुल सलाम ने की व संचालन अब्दुल्ला सैफी उर्फ बाबू खां ने किया, बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा ने आगामी लोकसभा चुनावों की गतिविधियों के बारे में चर्चा की, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव अब्दुल्ला सैफी उर्फ बाबू खां ने पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए सभी पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में सदस्यता अभियान कार्यक्रम चलाकर अधिक से अधिक लोगों को अपनी पार्टी में शामिल करें, और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बुद्ध प्रकाश शर्मा व पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा के हाथों को मजबूत करने में अपना सहयोग दें।