Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : चेयरमैन पुष्पा व श्रीपाल कर रहें है खुद मॉनिटरिंग, साफ-सफाई को लेकर विशेष अभियान : वार्ड वाइज की जा रही है सफाई,



रिपोर्ट - नवीन गौतम/ मौहम्मद हाशिम 
हापुड़ । शहर की नगर पालिका के 41 वार्डों में साफ-सफाई को लेकर विशेष अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत वार्ड वाइज साफ सफाई के लिए बनाई गई सफाईकर्मियों की टीम सुबह और देर शाम अलग-अलग वार्डों में जाकर साफ-सफाई के कार्य में जुटी है। 
जिसमें सड़कों की सफाई के साथ नालियों की गंदगी को भी साफ किया जा रहा है। साथ में नालियों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर मच्छरों के प्रकोप को भी खत्म करने का प्रयास हो रहा है।
 बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद चेयरमैन पुष्पा ने वार्ड नंबर 21 गांधी विहार पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए मौके पर साफ सफाई कराई।
 साफ-सफाई को लेकर सभासदो द्वारा समस्या उठाई गई थी। जिसको लेकर चेयरमैन खुद साफ सफाई के कार्य की मॉनिटरिंग कर रहीं हैं।
चेयरमैन पुष्पा ने बताया कि नगर की जनता की विशेष मांग थी कि साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाए क्योंकि बारिश के बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है और मौसमी बीमारियां फैल रही हैं। इसी को लेकर तुरंत एक्शन लेते हुए साफ सफाई के लिए सफाई कर्मियों की टीम गठित की है, जो अलग-अलग वार्डों में साफ सफाई के कार्य कर रही है। साथ में नालियों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। जिससे मच्छरों के लारवा समाप्त हो सके।
इस कार्य में हर वार्ड के पार्षद को भी मौके पर बुलाकर साफ-सफाई कराने और उनके सानिध्य में सफाई कार्य करवाया गया।

जारी रहेगा अभियान
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सौरभ नाथ ने बताया कि शहर के विभिन्न भागों में साफ-सफाई को लेकर यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जिससे लोगों की समस्याओं का समाधान हो और नगर की साफ-सफाई माकूल दिखे।

सफाई से वार्ड सभासद भी दिखे संतुष्ट

जिन वार्डों में साफ सफाई का अभियान चलाया गया है। उनके पार्षद भी संतुष्ट दिखाई दे रहे हैं। वार्ड सभासद हाजी अय्यूब अली, सभासद फिरोज़ मालिक और सभासद उर्मिला ने साफ सफाई के अभियान पर संतुष्टि व्यक्त की है और सफाई व्यवस्था इसी प्रकार बनाए रखने की मांग की है।