Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : जनता में पुलिस का मित्र चहरा दिखना चाहिए : एसपी

रिपोर्ट- मौहम्मद हाशिम 
हापुड़। एसपी अभिषेक वर्मा ने आगामी मोहर्रम त्यौहार को लेकर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। इस दौरान सीओ वरुण कुमार और थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट मौजूद रहें।
एसपी अभिषेक वर्मा ने सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में पैदल गश्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मोहर्रम का माह प्रारंभ होने वाला है। इसलिए सभी अधिकारियों को थाना क्षेत्रों में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए है।

एसपी अभिषेक वर्मा ने पीस कमेटी की बैठक के बाद धौलाना कस्बे में भीड़भाड़ वाले स्थानों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। 

 एसपी ने कहा कि आगामी मोहर्रम त्यौहार है काफी संख्या में जिले में मोहर्रम के जुलूस निकलते है और ताजिये रखे जाते है। जो पर्व चल रहा है और आगामी पर्व के दृष्टिगत असामाजिक तत्वो द्वारा क्षेत्र में भय फैलाने वालों पर कार्रवाई की जायेगी।
क्षेत्र में शांतिपूर्वक माहौल बनाने के लिए, पुलिस टीम द्वारा जनपद के सभी थानों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है। चलते चलते एसपी ने लोगों से बातचीत की और उनसे हालचाल जाना, उन्होंने कहा कि हम लोगों को पुलिस का मित्र चेहरा दिखाना चाहते है। जब पुलिस से उनकी वन टू वन बात होती है तो कही न कही अगर कोई भ्रांतियां है, उनके मन में कही भय लगता है। पुलिस से जो होता है और कुछ अपनी बाते है वह खुलकर बताते है, जिले के हर कस्बे की अपनी अलग स्टोरी होती है, वहां के लोगों के विचार होते है उनकी जानकारियां होती है।