Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : जादू के शो में आज से मचेगा हंगामा, जादूगर डीके भारत मचाएंगे धूम

रिपोर्ट - नवीन गौतम/मौहम्मद हाशिम
हापुड़ । आज बुधवार 19 जुलाई से बुलंदशहर रोड़ स्थित उर्मिला स्लिब्रेशन हॉल में जादू का उद्घाटन होने जा रहा है। इसकी जानकारी पटना के जादूगर धनंजय कुमार सिंह (डीके, जादूगर) ने दी है। करीब दो घंटे तक चलने वाले प्रत्येक शो में वह चार ट्रक जादुई सामानों, 25 कलाकारों तथा अनेक पशु पक्षियों को लेकर हैरतअंगेज कारनामा करेंगे।

उन्होंने बताया कि रोजाना 02 शो चार बजे एवं सात बजे से चलेगा। जबकि शनिवार व रविवार को तीन शो 1:00 बजे, 4:00 बजे व शाम 7:00बजे से आयोजित किए जाएंगे। दो घंटे के मनोरंजन के दौरान वह करीब 35 मनमोहक जादू के कार्यक्रम तथा छह से सात जागरूकता (नशा मुक्ति, बेटी बचाओ,) सम्बंधी प्रस्तुति भी देते हैं।

जादू के शो में मचेगा हंगामा
जादूगर डीके भारत ने कहा कि हवा में नाचती छड़ी, लड़की का सर कहीं, धड़ कहीं और पैर कहीं अलग। मंच पर डायनासोर का हंगामा। मीना बाजार खेल। लड़की का खूंखार भेड़िया बनना। शीशे के फ्रेम से आरपार करना आदि हमारे प्रमुख आकर्षण होंगे।


प्राचीनतम 64 कलाओं में सर्वोपरि कला
जादूगर डीके भारत ने बताया कि जादू की कला भारत की प्राचीनतम 64 कलाओं में सर्वोपरि कला है। जो आज विलुप्त होती जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस चीज को आखों से देखा जाय। लेकिन दिमाग समझ न पाए , उसे ही जादू कहते हैं। जादू में कोई भूत-प्रेत या दैवीय शक्ति नहीं होती है। यह स्वस्थ मनोरंजन की कला है। पहले का जादू दूसरे को क्षति पहुंचाने के लिये होता था।