Banga Electronics

Kidszee

गाजियाबाद पुलिस ने किया 40 लाख रुपये की लूट का खुलासा, 11 आरोपियों को भेजा जेल, पूर्व विधायक के पुत्र सहित चार आरोपी हापुड के भी गिरफ्तार।

दिनांक 19.08.21 थाना कविनगर (गाजियाबाद) थाना कविनगर पुलिस द्वारा धोखाधडी से लूट करने वाले गिरोह के 11 अभियुक्त गण को गिरफ्तार कर कब्जे से लूटे गये 38 लाख 30 हजार रुपये व घटना में प्रयुक्त 03 तमंचे व 5 जिन्दा कारतूस 0.315 बोर नाजायज व 120 कार बरामद।

दिनांक 17.08.21 को अपराहन 01.00 बजे 112 नम्बर पर सूचना प्राप्त हुई कि आर डी सी स्थित देविका चैम्बर्स मे एक व्यक्ति से मारपीट करके लगभग 40 लाख रुपये की लूट हुई है जिस पर उच्चाधिकारी गण द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंच टीम गठित कर आस पास के दुकानों के सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से 48 घण्टे के भीतर घटना कारित करने वाले अभियुक्त गण (1) विनय तेजा पुत्र वैनकट सुब्बा राव निवासी फ्लेट नं0 305 गोल्डन होम्स कृष्णानगर गुनटूर (आOप्रO) (2) दीपक पलटा पुत्र राज पलटा निवासी म0नं0 6 क्लब मार्ग डी एल एफ फेस 1 गुडगांव हरियाणा (3) आशीष भसीन पुत्र सुभाष भसीन निवासी 27/4 ईस्ट पटेल नगर नई दिल्ली (4) सुरेन्द्र पाल उर्फ डा० सतपाल पुत्र प्यारे लाल निवासी ए 188/3 हरित बिहार बुराडी दिल्ली (5) आयूष पुत्र अनिल भगत निवासी 27 मसूदपुर बसंतकुंज दिल्ली (6) विशाल मित्तल पुत्र मदन गोपाल मित्तल निवासी बी 198 रामप्रस्थ थाना लिंक रोड गाजियाबाद (7) मनोज शर्मा पुत्र स्व0 ज्ञान प्रकाश शर्मा निवासी न्यू आर्य नगर निकट तार फैक्ट्री चौधरी मोड थाना कोतवाली गाजियाबाद मूल निवासी ग्राम सहजी थाना नकुड जिला सहारनपुर (8) राजीव त्यागी पुत्र सुभाष चन्द त्यागी निवासी त्यागी मार्किट कोठी गेट थाना कोतवाली हापुड (9) अरविन्द त्यागी पुत्र स्व0 महाराज सिंह निवासी म0नं0 851 त्यागी नगर थाना कोतवाली हापुड (10) सतेन्द्र सिंह उर्फ बोबी पुत्र गजराज सिंह निवासी न्यू शिवपुरी थाना कोतवाली हापुड़ व (11) रीना त्यागी पत्नी अरविन्द त्यागी निवासी म0नं0 851 त्यागी नगर थाना कोतवाली जिला हापुड को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 19.08.21 को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से उपरोक्त घटना मे लूटे गये 38 लाख 30 हजार रुपये व घटना में प्रयुक्त अभियुक्त गण अरविन्द, राजीव त्यागी व सतेन्द्र उर्फ बोबी के कब्जे से 3 तमंचे 315 बोर व 5 जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज व एक गाडी i-20 नं0 UP37M 5111 बरामद हुई अभियुक्त गण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अपराध कारित करने का तरीका:

अभियुक्त गण शातिर किस्म के अपराधी है तथा सुनियोजित तरीके से आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते है। इनके द्वारा संदर्भित घटना मे वादी मुकदमा श्री एन आनन्दन से धोखाधडी से निवेश कर मुनाफा कमाने के नाम पर अभियुक्त विनय तेजा द्वारा वादी को गुडगांव बुलाया गया वहां इसके द्वारा अपने साथी दीपक पलटा से मिलवाया गया। दीपक पलटा द्वारा वादी को विश्वास मे लेकर अपने अन्य साथी आशीष भसीन से मिलवाया गया आशीष भसीन द्वारा आयूष तथा आयूष द्वारा विशाल से मिलवाया। इनके द्वारा निवेश की विभिन्न स्कीमों में काम करने हेतु अपने सहअभियुक्त मनोज शर्मा व डा० सुरेन्द्र पाल उर्फ सतपाल व राजकुमार से मिलवाया गया। इसी क्रम में राजकुमार उर्फ आशीष शर्मा द्वारा अपने सह अभियुक्त अरविन्द त्यागी, बोबी उर्फ सतेन्द्र व राजीव त्यागी की मदद से देविका चैम्बर्स आर डी सी बुलाया गया वहां इन लोगो द्वारा अधिवक्ता अतुल त्यागी के चैम्बर में बैठकर बात चीत की जा रही थी। इसी क्रम मे अरविन्द त्यागी, बोबी उर्फ सतेन्द्र व राजकुमार उर्फ आशीष शर्मा तथा राजीव त्यागी व गौरव चौधरी के साथ मिलकर वादी मुकदमा के साथ तमंचो की बट से सिर पर वार कर मारपीट की गयी तथा अभियुक्त अरविन्द त्यागी बोबी उर्फ सतेन्द्र व राजीव त्यागी की मदद से रुपयो से भरा बैग छीन कर भाग गये। अभियुक्त गणो के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य जनपदो व थानो से भी जानकारी की जा रही है।

पता गिरफ्तार अभियुक्त -

(1) विनय तेजा पुत्र वैकट सुब्बा राव निवासी फ्लेट नं० 305 गोल्डन होम्स कृष्णानगर गुनटूर (आ०प्र०) उम्र 26 वर्ष) 
(2) दीपक पलटा पुत्र राज पलटा निवासी म0न0 6 क्लब मार्ग डी एल एफ फेस 1 गुडगांव हरियाणा (उम्र 59 वर्ष) 
(3) आशीष भसीन पुत्र सुभाष भसीन निवासी 27/4 ईस्ट पटेल नगर नई दिल्ली (उम्र 41 वर्ष)
(4) सुरेन्द्र पाल पुत्र प्यारे लाल निवासी ए 188 / 3 हरित बिहार बुराडी दिल्ली (उम्र 59 वर्ष) 
(5) आयूष पुत्र अनिल भगत निवासी 27 मसूदपुर बसंतकुंज दिल्ली (उम्र 20 वर्ष)
( 6 ) विशाल मित्तल पुत्र मदन गोपाल मित्तल निवासी बी 198 रामप्रस्थ थाना लिंक रोड गाजियाबाद (उम्र 46 वर्ष) 
(7) मनोज शर्मा पुत्र स्व0 ज्ञान प्रकाश शर्मा निवासी न्यू आर्य नगर निकट तार फैक्ट्री चौधरी मोड थाना कोतवाली गाजियाबाद मूल निवासी ग्राम सहजी थाना नकुड जिला सहारनपुर (उम्र 48 वर्ष)
(8) राजीव त्यागी पुत्र सुभाष चन्द त्यागी निवासी त्यागी मार्किट कोठी गेट थाना कोतवाली हापुड (उम्र 48 वर्ष
(9) अरविन्द त्यागी पुत्र स्व० महाराज सिंह निवासी म0न0 851 त्यागी नगर थाना कोतवाली हापुड (उम्र 44 वर्ष) 
(10) सतेन्द्र सिंह उर्फ बोबी पुत्र गजराज सिंह निवासी न्यू शिवपुरी थाना कोतवाली हापुङ (उम्र 44 वर्ष) 
(11) रीना त्यागी पत्नी अरविन्द त्यागी निवासी म0नं0 851 त्यागी नगर थाना कोतवाली जिला हापुड (उम्र 42 वर्ष)

बरामदगी का विवरण:

(1) लूटे गये 38 लाख 30 हजार रुपये (अरविन्द त्यागी से 32 लाख, राजीव त्यागी से 1.30 लाख व सतेन्द्र उर्फ बोबी से 5 लाख) (2) घटना में प्रयुक्त 03 तमंचे 315 बोर व 05 जिन्ता कारतूस 315 बोर (अरविन्द त्यागी से 1 तंमचा 2 कारतूस, राजीव त्यागी से 1 तमंचा 1 कारतूस व सतेन्द्र उर्फ बोबी से 1 तमंचा 2 कारतूस) (3) घटना में प्रयुक्त कार-20 नं0 UP37M5111

(4) लूट के पैसो से खरीदे गये ब्रान्डेड कपड़े

आपराधिक इतिहास अभियुक्त विनय तेजा

1- मु०अ०सं० 1411/21 धारा 395/397/420/120बी भादवि थाना कविनगर गाजियाबाद। आपराधिक इतिहास अभियुक्त दीपक पलटा

1- मु०अ०सं० 1411/21 धारा 395/397/420/120बी भादवि थाना कविनगर गाजियाबाद। आपराधिक इतिहास अभियुक्त आशीष भसीन

1- मु०अ०सं० 1411/21 धारा 395/397/420/120बी भादवि थाना कविनगर गाजियाबाद ।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त सुरेन्द्र पाल

1- मु०अ०सं० 1411/21 धारा 395/397/420/120बी भादवि थाना कविनगर गाजियाबाद।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त आयुष -

1- मु०अ०सं० 1411/21 धारा 395/397/420/120बी भादवि थाना कविनगर गाजियाबाद। थाना बंसतकुंज नोर्थ दिल्ली।

2- मु०अ०स० 281/19 धारा 354/354डी/34 भादवि आपराधिक इतिहास अभियुक्त विशाल मित्तल

1- मु०अ०सं० 1411/21 धारा 395/397/420/120बी भादवि थाना कविनगर गाजियाबाद। आपराधिक इतिहास अभियुक्त मनोज शर्मा

1- मु०अ०सं० 1411/21 धारा 395/397/420/120बी भादवि थाना कविनगर गाजियाबाद। 2- मु0अ0सं0 196/20 धारा 406 भादवि थाना लिंक रोड गाजियाबाद।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त राजीव त्यागी

मु०अ०स० 1411/21 धारा 395/397/420/120बी भादवि थाना कविनगर गाजियाबाद 2 मु०अ०स० 1415/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कविनगर गाजियाबाद।

3- मु0अ0सं0 285/19 धारा 135 वि०अधि० थाना कोतवाली नगर हापुड। आपराधिक इतिहास अभियुक्त अरविन्द त्यागी 1- मु०अ०सं० 1411/21 धारा 395/397/420/120बी भादवि थाना कविनगर गाजियाबाद।

2- मु०अ०सं० 1413/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कविनगर गाजियाबाद।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त सतेन्द्र उर्फ बोबी

1- मु०अ०स० 1411/21 धारा 395/397/420/120बी भादवि थाना कविनगर गाजियाबाद।

2- मु०अ०स० 1414/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कविनगर गाजियाबाद।

3- मु०अ०स० 708/15 धारा 307 भादवि थाना कोतवाली हापुड ।

4- मु०अ०सं० 742/15 धारा 386/307 भादवि थाना कोतवाली हापुड 5- मु0अ0सं0 845/15 धारा 307 भादवि थाना कोतवाली हापुड

6- मु0अ0सं0 1879/16 धारा 138 NI ACT जिला कोर्ट गौतमबुद्धनगर 7- मु०अ०सं० 170ए/18 धारा 138 NIACT जिला हापुड़।

8- मु०अ०सं० 2002/19 धारा 138 NIACT जिला कोर्ट मुरादाबाद।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त रीना त्यागी

1- मु०अ०सं० 1411/21 धारा 395/397/420/120बी भादवि थाना कविनगर गाजियाबाद ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :

1. प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शर्मा थाना कविनगर गाजियाबाद मय टीम 2. निरीक्षक श्री सचिन मलिक स्वाट टीम गाजियाबाद मय टीम

3. उ0नि0 श्री अरुण मिश्रा सर्विलांस सैल गाजियाबाद मय टीम

4. उ0नि0 श्री नरेन्द्र एसपी सिटी स्वाट टीम गाजियाबाद मय टीम

नोट:- श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अनावरण करने वाली टीम को प्रशस्ती पत्र एवं 25 हजार रुपये से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गयी है।