बुधवार यानी आज मुस्लिमों के प्रसिद्ध "चेहल्लुम" त्योहार को लेकर यूपी पुलिस ने जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सीएम योगी का सख्त निर्देश है कि किसी भी तरह का हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सभी को नियमों के मुताबिक ही जुलूस निकालने की इजाजत है। आइए जानते हैं मुस्लिमों में "चेहल्लुम" की क्या अहमियत है।
रिपोर्ट - इमरान अली
हापुड़ : मुस्लिमों का प्रसिद्ध चेहल्लुम त्यौहार आज है। इसे हजरत इमाम हुसैन की शहादत में मनाया जाता है। बताया जाता है कि जब हजरत इमाम हुसैन अपने लश्कर के साथ कर्बला में लड़ रहे थे तब मोहर्रम महीने की 10 तारीख को हजरत इमाम हुसैन यजीदियो से लड़ते-लड़ते शहीद हो गए थे।
इमाम हुसैन हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो ताला अलेही वसल्लम के नवासे थे जिन्होंने मोहर्रम की 10 तारीख को अपनी कुर्बानी कर्बला में दी थी। उसके ठीक 40 दिन के बाद चेहल्लुम त्यौहार को मनाया जाता है।



