हापुड़ में अधिवक्ताओं के साथ हुईं लाठी चार्ज मामले में सीओ सिटी व कई इंस्पेक्टर सहित 51 पुलिसकर्मियों नामजद 50-60 अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज।
हापुड़। 29 अगस्त को वकीलों पर हुए लाठीचार्ज मामले में अधिवक्ता सुधीर कुमार राणा ने सीओ सदर, कई इंस्पेक्टर, उप निरीक्षकों सहित 51 नामजद के अलावा 20-30 सिविल ड्रेस व 50-60 अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ़ संगीन धाराओं में कोतवाली हापुड़ नगर पर मुकदमा दर्ज कराया है।वकीलों ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ़ यह पहला मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि पुलिस पूर्व में ही अधिवक्ताओं के खिलाफ़ अलग-अलग तीन मुकदमें दर्ज कर चुकी है।
बता दें कि अधिवक्ता सुधीर कुमार राणा ने इस मामले में सीओ सदर अशोक सिसौदिया, कोतवाली हापुड़ नगर प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र प्रकाश सिंह, अतिरिक्त निरीक्षक बलराम सिंह यादव, कोतवाल बाबूगढ़ संजय पाण्डेय, कोतवाल देहात दिलीप बिष्ट, कोतवाल हाफिजपुर ब्रजेश कुमार, महिला थाना प्रभारी प्रतिमा त्यागी और रेलवे रोड चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक हरी कुमार, अजीत सिंह, राकेश कुमार, जसवंत सिंह, संजय कुमार, सतवीर सिंह, सुशील कुमार, सुरेंद्र सिंह और 51 नामजद सहित 20-30 सिविल ड्रेस व 50-60 अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कराया है।



