गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा से दावेदार सपा नेता ने कहा शिक्षा और रोजगार होगी हमारी प्राथमिकता
हापुड। गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में पिछले लंबे समय से कार्य कर रहे समाजवादी नेता आशुतोष शर्मा ने बताया हमारी पहली प्राथमिकता गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा और रोजगार के लिए कार्य करना है।
आज विधानसभा क्षेत्र के इंटर कॉलेजों के हालात इतने बेकार हैं कि वहां पर बच्चों के पढ़ने के लिए आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं है और शिक्षा के मंदिर बदहाल स्थिति में हैं जिससे वहां के बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती है।
आशुतोष शर्मा ने बताया गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में रोजगार के लिए कोई भी व्यवस्था वर्तमान सरकार के द्वारा नहीं कराई गई है जिसकी वजह से बेरोजगारी चरम सीमा पर है हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी समाजवादी सरकार आते ही गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में बेहतर रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।
गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में लगातार नौजवानों से मिला जा रहा है और उनकी समस्याओं को उठाया जा रहा है।


