Banga Electronics

Kidszee

हापुड : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बी.पी. मण्डल आयोग की सिफारिशों को पूरी तरह से लागू किये जाने के सम्बंध में महामहिम राष्ट्रपति को भेज पत्र


रिपोर्ट - संजय कश्यप

हापुड। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय को बी.पी. मण्डल आयोग की सिफारिशों को पूरी तरह से लागू किये जाने के सम्बंध में सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को भेजा।


समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव ब्रजेश सिंह कश्यप के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओ ने बताया कि के लोग आज 7 अगस्त 2021 को मण्डल दिवस के रूप में मना है। इस मौके पर आपका ध्यान निम्न बिन्दुओं की ओर आकर्षित कराना चाहते हैं।
वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा सविंधान की मूल भावनाओं के साथ खिलाड़ कर आरक्षण समाप्त किया जा रहा है, पिछड़े, दलित, आदिवासी और बर्बरतापूर्वक अन्याय और अत्याचार चरम सीमा पर है। सरकार की गलत नीतियों के चलते पिछडो के अधिकार खतरे में है। मण्डल कमीशन की सभी सिफारिश लागू करते हुए पिछडो के हक और सम्मान की रक्षा हेतु आप द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया जाए। 

यह है मुख्य मांगे
 
1. यह कि मण्डल कमीशन को सभी सिफारिशें पूरी तरह से लागू की जाए।

2. जातीय जनगणना कराई जाए।

3. आबादी के अनुपात में सभी को हिस्सेदारी दी जाए।

4. आरक्षित वर्गों को बैकलाग भर्ती शुरू करके नौकरियां एवं सुविधाएं दी जाए!

5. नीट, मेडिकल की परीक्षा में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को रोके जाने पर जो लगभग 10 हजार सीटों का नुकसान हुआ है उसकी क्षतिपूर्ति के लिए व्यवस्था की जाए।

6. निजी क्षेत्रों में भी मण्डल कमीशन की रिपोर्ट लागू कर आरक्षण का लाभ दिया जाए।

7. लिटरल इन्ट्री बन्द हो। 

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ब्रजेश कश्यप, जिंतेंद्र कश्यप, वरिष्ठ नेता एडवोकेट अनिल आज़ाद, अफजाल चौधरी, एडवोकेट पुरुषोत्म वर्मा, संजय यादव, तेजपाल प्रमुख, एडवोकेट मनोज भैया, श्याम कुमार आदि मौजूद रहे।