Banga Electronics

Kidszee

हापुड में शनिवार-रविवार वीकेंड लॉक डाउन हटाने की मांग, डीएम को सौपा ज्ञापन



हापुड। सयुक्त हापुड उद्योग व्यापार मन्डल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर वीकएन्ड लॉकडाउन (शनिवार-रविवार) में छूट देने की मांग की। व्यपारियो ने जिलाधिकारी को बताया कि कोराना-19 की दूसरी लहर के समय शासन द्वारा जारी वीकऐन्ड लॉकडाउन लागू किया गया था। जिसका हापुड प्रशासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का व्यापारियों द्वारा पूर्णतः पालन किया जा रहा है। अब जबकि कोरोना की दूसरी पूर्णतया समाप्त प्राय हो चुकी है, तो साप्ताहिक लॉकडाउन को हटाये जाने की आवश्यकता है, जिससे व्यापारिक गतिविधियां पूर्ण रूप से चालू रह सकें। व्यपारीयो ने कहा कि आगामी रविवार 21.08.2021 को भाई-बहनों का एक बड़ा पर्व रक्षाबन्धन आ रहा है। यदि किसी कारणवश साप्ताहिक लॉकडाउन नहीं हटाया जा सकता तो इस पर्व की महत्वता को दृष्टिगत रखते हुए शनिवार 21.08.2021 व रविवार 22.08.2021 को माँ बहिन, बेटियों के जरूरत से सम्बन्धित व्यापारिक प्रतिष्ठान जैसे रेडिमेड गारमेन्ट, सौन्दर्य प्रशासन व मिठाई आदिकी दुकानों को खोलने का निर्देश प्रदान करने की मांग की। श्री ललित कुमार छावनी वाले, श्री टूकी राम गर्ग, श्री अजय सुंदर नारायण सिंह त्यागी श्री नीटू मनीष  गर्ग श्री अरविंद शर्मा जी अतुल दादरी वाले संजय अग्रवाल व्यापारी नेता एवं अमित टोनी शर्मा जी उपस्थित थे।