रिपोर्ट- शिवकुमार रावत
हापुड़। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व मैं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश अनुसार व काँग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी की अध्यक्षता मैं हापुड काँग्रेस कमेटी द्वारा जय भारत महासंपर्क अभियान चलाया जा रहा है जो पूरे प्रदेश 19 अगस्त से 21 अगस्त तक चलेगा ,जिसमे न्याय पंचायत स्तर पर लोगो से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना जाएगा व काँग्रेस पार्टी की विचारधारों को लोगो तक पहुँचाया जाएगा,राहत चौधरी ने बताया कि उन्होंने वेट गांव में लोगो से जनसंपर्क के दौरान लोग में मंहगाई को लेकर गुस्सा जनता का गुस्सा देखा है। जिसका जवाब जनता आने वाले चुनाव में वोट की चोट से देगी, किसान भी बढ़ते बिजली पेट्रोल के दामो से परेशान है, लोग चाहते है महँगाई कम हो और लोगो को रोजगार मिले,इस मौके पर समाजसेवी बिलाल चौधरी,न्याय पंचायत अध्यक्ष बाबू खां,साजिद , माजिद ,कारी अब्दुल आदि लोग मौजूद रहें।



