Banga Electronics

Kidszee

हापुड नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही


रिपोर्ट- शिवकुमार रावत 

 हापुड़। स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित सिरोही नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्यवाही कर नर्सिंग होम को सीज कर दिया। आपको बता दें कि सीएचसी प्रभारी डॉक्टर दिनेश खत्री ने बताया कि करीब 31 अगस्त के आसपास यहां पर एक महिला का ऑपरेशन हुआ था, जिसके कुछ दिनों बाद ऑपरेशन के टांके खुल गए और महिला की आते बाहर आ गई। जिसकी सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी रेखा शर्मा को मिली जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पर कार्रवाई करते हुए उसे सीज कर दिया डॉक्टर दिनेश खत्री ने बताया कि अस्पताल में जांच के दौरान पाया गया है कि यहां पर ना तो मरीज के आराम के लिए पर्याप्त सुविधा है और ना ही यहां पर स्टाफ है। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि अस्पताल का कोई भी रजिस्ट्रेशन नहीं है और ना ही इसका लाइसेंस है वही दवाइयां भी एक्सपायर डेट कि अस्पताल में मौजूद हैं।
यहां सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि इतने दिनों तक इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को क्यों नहीं हुई। आख़िर स्वास्थ्य विभाग की आंखों में धूल झोंककर बिना लाइसेंस यह अस्पताल इतने दिनों तक कैसे चलते रहते हैं, स्वास्थ्य विभाग इन की तरफ ध्यान क्यों नहीं देता और जब इस तरह की घटना अस्पताल में घट जाती है तब ही क्यों जागता है स्वास्थ्य विभाग।