Banga Electronics

Kidszee

हापुड। सिकंदर गेट पर गांधी जयन्ती पर चलाया महा स्वच्छता अभियान

लक्षमण सिंह (जिला प्रभारी हापुड)

हापुड। 02 अक्टूबर 2021 को गांधी जयंती के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी हापुड़ के द्वारा संपूर्ण जनपद शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
सिकंदर गेट डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम चौक पर स्वच्छता अभियान में भाजपा के जिला अध्यक्ष उमेश राणा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंच कर 1857 के स्वतंत्रता सेनानी चौधरी जबरदस्त खां, चौधरी उल्फत खा के शहीद स्मारक पर सफाई कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ओर महात्मा गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अ•मो , मौ दानिश कुरैशी ने किया।
सिकंदर गेट मोती कॉलोनी निवाजी पूरा आदि में नुक्कड़ सभा कर भाजपा के जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संपूर्ण भारत में 2014 से बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम के आयोजक व जिला उपाध्यक्ष मौ दानिश कुरैशी ने मुख्य अतिथि उमेश राणा एडवोकेट,श्यामेन्द्र त्यागी ,पुनीत गोयल ,प्रवीण सिंघल, अमित त्यागी का मुस्लिम समाज की तरफ से स्वच्छता अभियान मे अतिथि स्वरूप पधारने पर भव्य स्वागत किया

कोरोना  योद्धा के रूप में यशस्वी जिला अध्यक्ष उमेश राणा, जिला महामंत्री श्यामेन्द्र त्यागी,जिला संयोजक अमित त्यागी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंहल,राजेश वर्मा, दानिश कुरैशी ने सफाई कर्मियों पर गुलाब के फूल बरसा कर व माला पहना कर स्वागत किया
और साढे 4 साल की उपलब्धियों के पत्रक व किताबें भी आमजन को भेंट की गई।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष उमेश राणा, जिला महामंत्री श्यामेन्द्र त्यागी ,जिला संयोजक अमित त्यागी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंघल ,आईटी के जिला संयोजक अनिरुद्ध सिंह, मंडल संयोजक राजेश वर्मा,जिला उपाध्यक्ष मौ दानिश कुरैशी ,डा दिलशाद अली, सलमान अठसैनी, मण्डल अध्यक्ष नासिर,मुरसलीन, खालिद गुड्डू,,शाकिर एडवोकेट, शाहरुख सैफी, शाहिद, भगवान दास, प्रदीप,बोबी, विशाल,आदि उपस्थित रहे,