हापुड। गौतम बुद्ध हैंडिकैप्ड चैरिटेबल स्कूल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में बृहस्पतिवार को स्कूली बच्चों को निशुल्क किताब एवं बैग वितरित किए गए। इंस्टीट्यूट के प्रधानाचार्य रामभूल सिंह ने बताया कि कोविड-19 के चलते स्कूल बंद होने के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हुई है लेकिन अब स्कूलों को शर्तो के साथ खोला गया है। जिसके चलते बृहस्पतिवार को समाजसेवी देवी सिंह उर्फ देवी चाचा प्रोफेसर, असि0 प्रोफेसर ओमपाल सिंह, अध्यक्ष सचिन कुमार कैन, बिट्टू, जतिन आदि के सहयोग से स्कूल में करीब दो सौ बच्चों को निशुल्क किताब व बस्ते वितरित किए गए हैं। इस मौके पर इंस्टिट्यूट के प्रबंधक अशोक आजाद ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सर्व शिक्षा अभियान को साकार करते हुए जनहित में स्कूल द्वारा पिछले कई वर्षो से गरीब व विकलांग बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही हैं। उपप्रधानाचार्य सुषमा, राहुल, सुमन आदि मौजूद रहे।


