Report By- Naveen Gautam
हापुड। जनपद में अपराध नियन्त्रण एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ बनाये रखने के दृष्टिकोण से जनपदीय स्थापना बोर्ड की बैठक के कार्यवृत्त दिनांक 20-12-2021 में लिये गये निर्णय के अनुसार निम्नलिखित अराजपत्रित पुलिस कर्मचारीगण को उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थानों पर जनहित में तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरित / नियुक्त किया गया।
एसपी दीपक भूकर ने चार पुलिसकर्मियों को स्थानान्तरित किया।
कप्तान द्वारा आदेश दिए गए कि सम्बन्धित थाना प्रभारी / शाखा प्रभारी उपरोक्त स्थानान्तरित कर्मचारीगण को तत्काल उनके नवनियुक्ति स्थान पर रवाना कर अनुपालन आख्या लौटती डाक से इस कार्यालय उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।


