Reoprt by- Naveen gautam
हापुड। जिले में नववर्ष व आगमी विधान सभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एसपी ने पुलिस अधिकारीयो को कड़े निर्देश दिए हैं। जिसकी तैयारी में हापुड के सभी थानों की पुलिस युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटी हैं।
चुनाव से पहले खुराफातियों को चिह्नित किया जा रहा है। अभी तक पुलिस ने जनपद के करीब छह हजार लोगों को पाबंद किया है और लगभग नौ हजार लोगों ने नोटिस भेजा है।
बीट सिपाहियों और पहचान एप की मदद से सत्यापन करने के बाद ही सूची तैयार की जा रही है। नववर्ष पर हुड़दंग कर हिंसा होने के अंदेशे को ध्यान में रखते हुए एसपी दीपक भूकर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। वांछित व जेल से छूटे अपराधियों पर भी पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि आइपीसी की धारा 107/16 के तहत शांतिभंग की आशंका में लोगों को पाबंद किए जाने का प्रावधान है।
धारा 107/16 के तहत पुलिस की रिपोर्ट के तहत मजिस्ट्रेट संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी करता है। इसके बाद उस व्यक्ति को अदालत में हाजिर होकर मुचलका भरना पड़ता है। पाबंद की अवधि छह महीने तक की होती है। इसे साल भर तक के लिए बढ़ाया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि नववर्ष को ध्यान में रखकर और चुनाव से पहले खुराफातियों को पाबंद किया जा रहा है। पाबंदी की रकम दो से पांच लाख तक रखी गई है। जिस स्तर का खुराफाती होगा, उस पर पाबंदी की रकम भी उसी हिसाब से रखी जाएगी।
हापुड पुलिस द्वारा की कार्यवाही का विवरण :-
थाना :- हापुड कोतवाली नगर
नोटिस की संख्या :- 2175
मुचलका पावंद की संख्या :- 1470
थाना :- हापुड देहात
नोटिस की संख्या :- 692
मुचलका पावंद की संख्या :- 457
थाना :- बाबूगढ़
नोटिस की संख्या :- 615
मुचलका पावंद की संख्या :- 479
थाना :- पिलखुवा
नोटिस की संख्या :- 1876
मुचलका पावंद की संख्या :- 965
थाना :- धौलाना
नोटिस की संख्या :- 1222
मुचलका पावंद की संख्या :- 712
थाना :- हाफिजपुर
नोटिस की संख्या :- 792
मुचलका पावंद की संख्या :- 342
थाना :- गढ़मुक्तेश्वर
नोटिस की संख्या :- 883
मुचलका पावंद की संख्या :- 572
थाना :- सिंभावली
नोटिस की संख्या :- 692
मुचलका पावंद की संख्या :- 356
थाना :- बहादुरगढ़
नोटिस की संख्या :- 852
मुचलका पावंद की संख्या :- 442


