Banga Electronics

Kidszee

लखनऊ : 14 जनवरी 2022 तक विंटर वेकेशन का ऐलान, यूपी में कक्षा 8 तक के स्‍कूल बंद।


Report By - Naveen Gautam

लखनऊ : प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश पर बने नए एकेडमिक कैलेंडर के तहत 31 दिसम्‍बर 2021 से 14 जनवरी 2022 तक बढ़ती शतील लहर व ठुठुरन को देखते हुए सर्दी की छुट्टियों का ऐलान हो गया है। इस आदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के स्‍कलों में पहली बार शीतकालीन अवकाश दिया जा रहा है। 
इसके पहले ज्यादा ठंड पड़ने पर जिलाधिकारी के आदेशों के तहत विभिन्न जिलों में स्कूलों में छुट्टी के आदेश दिए जाते थे।
पहली बार एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार स्‍कूल अब 15 जनवरी 2022 को खुलेंगे।
आपको बता दें कि ठंड व कोरोना को देखते हुए उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्‍ली में भी स्‍कूल बंद चल रहे हैं। दिल्ली सरकार ने कोरोना को देखते हुए स्‍कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है। बता दें कि यूपी बोर्ड के नए एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार इस साल प्रदेश में कुल 113 दिन स्‍कूल बंद रहेंगे जबकि 237 दिन पढ़ाई होगी। 
बोर्ड परीक्षाएं 15 दिन के अंदर आयोजित कर ली जाएंगी। 21 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी।