(रिपोर्ट- शिवकुमार रावत)
हापुड। बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख के नेतृत्व में हापुड तहसील चौराहे पर रैली निकाल धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
सपा नेता तेजपाल प्रमुख ने कार्यकर्ताओ के साथ गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टोनी को बर्खास्त करने की मांग को लेकर तहसील चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों की जान माल की सुरक्षा हेतु विशेष सुरक्षा कानून तत्काल बनाया जाए व गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा उर्फ टोनी को तत्काल बर्खास्त कर उनके विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाए। कानून व्यवस्था चरमरा गई है सत्ता संरक्षित गुंडे सरेआम हत्या, लूटपाट, बलात्कार, अपहरण, फिरौती जैसी गंभीर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा की जनहित व प्रजातंत्र की स्थापना के लिए भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार को तुरंत बंद किया जाए। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने नफरत फैलाकर दुश्मनी को बढ़ावा देने तथा दंगाइयों को पुरस्कृत करने के कारण दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं। मांग करते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों की जान माल की सुरक्षा हेतु विशेष सुरक्षा कानून तत्काल बनाया जाए व गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा उर्फ टोनी को तत्काल बर्खास्त कर उनके विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा की जनहित व प्रजातंत्र की स्थापना के लिए भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार को तुरंत बंद किया जाए। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने नफरत फैलाकर दुश्मनी को बढ़ावा देने तथा दंगाइयों को पुरस्कृत करने के कारण दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं। कानून व्यवस्था चरमरा गई है सत्ता संरक्षित गुंडे सरेआम हत्या, लूटपाट, बलात्कार, अपहरण, फिरौती जैसी गंभीर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। प्रदेश में गुंडाराज चरम सीमा पर है। जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। साथ ही जनता की आवाज बुलंद करने वाले लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों पर जानलेवा हमले व ताबड़तोड़ हत्याओं में भाजपा के गुंडों को सत्ता संरक्षक प्राप्त होने के कारण पुलिस भी कहीं कहीं ना कहीं बेबस और लाचार नजर आ रही है। भाजपा सरकार के नेताओं की पोल खुल कर जनता के सामने आ चुकी है तथा भाजपा सरकार निर्भीक पत्रकारों की आवाज को दबाने का निरंतर काम करवा रही है। प्रदर्शन करने में एडवोकेट पुरुषोत्तम वर्मा, आमीर, संजय यादव, आजाद अल्वी, अरशद, यूनुस, सतीश, फिरोज मलिक, दिनेश शर्मा, वाहिद चौधरी, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन में बताया गया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने नफरत फैलाकर दुश्मनी को बढ़ावा देने तथा दंगाइयों को पुरस्कृत करने के कारण दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं कानून व्यवस्था चरमरा गई है सत्ता संरक्षित गुंडे सरेआम हत्या लूटपाट बलात्कार हत्या अपहरण फिरौती जैसी गंभीर वारदात कर रहे हैं उन्होंने बताया जुलाई माह 2020 में उन्नाव में पत्रकार शलभ मणि त्रिपाठी की हत्या कानपुर में संतोष गुप्ता की पुत्री की हत्या शाहजहांपुर में उपजा संगठन के जिलाध्यक्ष की हत्या एवं गाजियाबाद में विक्रम जोशी द्वारा अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ की शिकायत करने पर सरेआम उसके परिजनों के सामने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या करने से एनसीआर दिल्ली क्षेत्र दहल उठा था इसके अलावा जनपद हापुड़ गाजियाबाद मेरठ नोएडा एवं बुलंदशहर में ताबड़तोड़ हत्या लूटपाट बलात्कार अपहरण जैसी घटनाएं निडर होकर अपराधी कार्य कर रहे हैं।
जुलाई माह में विकास दुबे कांड से के बाद भाजपा नेताओं के द्वारा अपहरण फिरौती कांड दुष्कर्म जैसी गंभीर घटनाएं जगजाहिर हो चुकी हैं उत्तर प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है तथा भाजपा सरकार अपराधों पर अंकुश लगाने में फेल हो चुकी है देश में प्रदेश में कोरोना आपदा के दौरान पत्रकार बंधु व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने जनता को जागरूक करने में निस्वार्थ भाव से सहयोग करते हुए कोरोना योद्धा की भूमिका निभाई है तथा अपनी मैं अपने परिवार की जान माल की परवाह किए बिना जनता के साथ होने वाले अन्याय की लड़ाई लड़ी है जिसके कारण भाजपा सरकार के नेताओं की पोल खुल कर जनता के सामने आ चुकी है तथा भाजपा सरकार निर्विक पत्रकारों की आवाज को दबाने का निरंतर काम करवा रही हैउत्तर प्रदेश में जनमानस के साथ साथ पत्रकारों, पुलिस एवं विपक्षी नेताओं के अधिकारों का हनन खुले आम हत्याए होने से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता जगत को समाप्त करने में भाजपा सरकार के नेताओं का शामिल पाया जाना सरकार के फेल होने का जीता जागता उधारण है। लखनऊ में कानपुर की महिलाओं द्वारा आत्मदाह करना सैनिक के पिता की सरेआम हत्या विक्रम जोशी पत्रकार की हत्या के बाद लगातार पत्रकारों पर होने वाले हमले एंव लखीमपुर खीरी तिकुनिया किसान हत्या कांड के आरौपी आशीष मिश्रा उर्फ मोनू को SIT ने हत्या का अपराधी जाँच में पाया है ग्रहराज्य मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टोनी भाजपा सरकार की दोगली नीति के कारण आज भी अपने पद पर बने हुए है तथा सत्ता का दुरूपयोग कर रहे हैं दिनांक 15.12.2021 को पत्रकार द्वारा सवाल पूछने पर उनके साथ अगद्र व्यवहार व गालीगलोच करने साथ साथ ही मारपीट करने की कोशिश की गई इस तरह का कृत्य लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता जगत के अधिकारों पर कुठारा घात है जिसके कारण उत्तर प्रदेश की जनता पत्रकार समाज बुरी तरह भयभीत है क्योंकि अब तक लगभग 20-25 पत्रकारों की हत्याएं प्रदेश में हो चुकी है। प्रदेश में जंगल राज कायम है जिसका समाजवादी पार्टी पुरजोर विरोध और घोर निंदा करती है लिहाजा समाजवादी पार्टी महामहिम राष्ट्रपति महोदय से निम्न माँग करती है।


