हापुड/गढ़मुक्तेश्वर। वर्ल्ड ब्राह्मण फ़ेडरेशन यूपी इंडिया के प्रदेश महामंत्री पंडित गोपाल शर्मा ने काफी समय से ब्राह्मण समाज के लिए सेवा भाव से कार्य करने को देखते हुए संदीप शर्मा पुत्र स्व.श्री सीताराम शर्मा कुचेसर रोड चौपला को जिला उपाध्यक्ष जिला हापुड़ के पद पर आसीन किया, एवं 25 दिसम्बर को होने वाले पंडित मदनमोहन मालवीय जी की जयंती कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कार्यक्रम में अपना पूर्ण सहयोग देने के लिए कहा।
प्रदेश महामंत्री पंडित गोपाल शर्मा ने अपने पदाधिकारियों सहित खिलवाई, साहदुल्लापुर, पावटी, देवली, झड़िना, अक्खापुर, मानकचौक, ग्रामों में सभी ग्रामवासियों को निमंत्रण पत्र देकर कार्यक्रम में समय से पहुंचने के लिए कहा, ग्राम वासियों में से एक ग्रामीण की बात का जवाब देते हुए प्रदेश महामंत्री पंडित गोपाल शर्मा ने कहा कि यूपी सरकार में ब्राह्मणों पर जिस तरह का रवैया अपनाया जा रहा है, वैसा आज तक किसी भी सरकार में नहीं हुआ, जैसे बहन बेटियों के साथ बलात्कार कर हत्या करना, शासन प्रशासन में किसी भी तरह की ब्राह्मणों की सुनवाई नहीं होना, यहां तक कि आज अपने घरों में भी ब्राह्मण परिवार दहशत में जीने पर मजबूर हैं, आगे जानकारी देते हुए पंडित गोपाल शर्मा ने कहा कि हमारा संगठन पिछले 5 साल से यूपी में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की मांग कर रहा है, लेकिन इस सरकार में ब्राह्मणों के हित की किसी भी तरह की सुनवाई नहीं होती, आज समय आ गया है कि ब्राह्मण समाज को अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ने के लिए सभी ब्राह्मणों को एकजुट होकर चलने की जरूरत है,।
जनसंपर्क के दौरान, राजेश शर्मा, विनोद शर्मा, मंगू शर्मा, महेश शर्मा, उमेश शर्मा, मुकेश शर्मा, और योगेंद्र शर्मा, पंडित आशीष शर्मा, पंडित लोकेश शर्मा, पंडित सुनील शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।


