Banga Electronics

Kidszee

हापुड : राष्ट्रीय लोकदल द्वारा बहुजन उदय अभियान सम्मलेन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की आयोजक राष्ट्रीय लोकदल से विधानसभा हापुड़ सदर सीट से भावी प्रत्याशी रश्मि चौधरी रही।


(रिपोर्ट- लक्ष्मण सिंह)
हापुड़। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा बहुजन उदय अभियान के तत्वावधान में गढ़ रोड स्तिथ निकुंज फार्म हाउस में सम्मलेन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की आयोजक राष्ट्रीय लोकदल से विधानसभा हापुड़ सदर सीट से भावी प्रत्याशी रश्मि चौधरी रही। कार्यक्रम में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप रालोद के एससी/एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने देश व प्रदेश की जनता को केवल ठगने का कार्य किया। राष्ट्रीय लोकदल ही देश व प्रदेश में सभी का सम्मान कर सकती है। वहीं महिलाओं व बच्चियों का सम्मान राष्ट्रीय लोकदल की सर्वप्रथम प्राथमिकता है। अब जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाली नहीं है। जनता अब राष्ट्रीय लोकदल की सरकार प्रदेश में बनाने का काम करेगी। भावी प्रत्याशी रश्मि चौधरी ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। भाजपा सरकार में हर वर्ग दुखी है। भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों की सरकार है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृपाल सिंह व संचालन जितेंद्र कक्कू ने किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता शिवकुमार त्यागी, जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप, अब्बास अली, डॉ. नजमुद्दीन हवारी हेमंत मिश्रा, परवीन बाल्मीकि, वीरेंद्र गौतम, रविंदर प्रधान, अभिलाष भारती मन्नू, गौरव जाटव सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।