Banga Electronics

Kidszee

हापुड : जनपद में अबकारी विभाग की कार्यवाही

(रिपोर्ट- भूपेंद्र सागर)
हापुड। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं मंडलायुक्त मेरठ के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी महोदय हापुड़ एवं पुलिस अधीक्षक महोदय हापुड़ के निर्देशन में तथा जिला आबकारी अधिकारी महोदय हापुड़ के कुशल पर्यवेक्षण में आशुतोष दुबे आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 गढ़मुक्तेश्वर मय आबकारी स्टाफ द्वारा थाना गढ़मुक्तेश्वर के अंतर्गत नया गाँवके संदिग्ध स्थलों पर चेकिंग/दबिश दी गयी।यद्यपि किसी अवैध शराब की बरामदगी नही हुईं।आम जनता को अवैध/कच्ची/नकली मदिरापान से होने वाले नुकसान के प्रति टीम द्वारा जागरुक किया गया। साथ ही विभिन्न मदिरा दुकानों निरीक्षण नियमानुसार संचालन के संदर्भ में किया गया ।जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्री की रोकथाम तथा वैध मदिरा की विक्री में वृद्धि हेतु अभियान अनवरत है।