वायरल वीडियो का सच्चाई आई सामने। (पुलिसकर्मी ने चोरी की बाइक की सच्चाई)
वायरल वीडियो की सच्चाई पुलिस ने बताई, पुलिस द्वारा दी गई जानकारी पढ़े।
हापुड। आज दिनांक 18.12.21 को एक वीडियो वायरल हुई है जिसमें दर्शाया गया है कि एचडीएफसी बैंक के सामने पुलिस कर्मी द्वारा बाइक को चोरी किया जा रहा है।
इस संबंध में अवगत कराना है कि रेलवे रोड पर एचडीएफसी बैंक के आसपास करीब 5 बैंक स्थित है जहां पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहन एक साथ खड़े होते हैं जिससे रोड पर जाम की स्थिति के साथ वाहनों के चोरी होने की संभावना बनी रहती है. कुछ वाहन स्वामी अपने वाहनों को जल्दबाजी में उनका लॉक खुला छोड़कर बैंक में या अन्यत्र चले जाते हैं जिससे उन वाहनों के चोरी होने की संभावना अधिक रहती है पुलिस कर्मियों द्वारा जिन वाहनों के लॉक खुले पाए जाते हैं पहले उन्हें सूचित करने का प्रयास किया जाता है वाहन स्वामी के ना मिलने पर उन्हें सुरक्षात्मक दृष्टि से चौकी पर लाकर खड़ा कराया जाता है। इसी क्रम में आज लेपर्ड 1 थाना हापुड़ नगर पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा चेकिंग के दौरान कुछ मोटरसाइकिल के लॉक खुले पाए जिसके संबंध में बैंक में बैंक कर्मियों को सूचित किया तथा चेकिंग रजिस्टर में उसका उल्लेख भी किया गया है तदोपरांत बैंक कर्मियों द्वारा दिशा भ्रमित करते हुए पूरी वीडियो वायरल ना कर वीडियो का कुछ हिस्सा वायरल किया गया है जबकि बैंक कर्मी उक्त पुलिसकर्मियों को पूर्व से अच्छी तरह जानते हैं तथा प्रतिदिन बैंक में चेकिंग के लिए जाते हैं और चेकिंग रजिस्टर में इंद्राज भी करते हैं। आज भी बैंक कर्मियों को लॉक खुले होने के संबंध में सूचित किया गया था तदोपरांत उनके द्वारा सत्य को छुपाते हुए यह वीडियो वायरल किया है।
इस संबंध में मोटरसाइकिल मालिक से भी वार्ता की गई एवं वीडियो रिकॉर्डिंग की गई जिसके द्वारा लॉक जानबूझकर खुला छोड़ना स्वीकार करते हुए अपनी गलती की माफी मांगी गई है।


