Banga Electronics

Kidszee

हापुड : बिपिन रावत सहित अन्य शहीदो को रावत समाज ने श्रद्धांजलि दी

रिपोर्ट- शिवकुमार रावत

हापुड़।  तीर्थ नगरी ब्रजघाट में रावत राजपूत धर्मशाला रावत राजपूत समाज सुधार समिति ने एक बैठक आयोजित की। बैठक में शहीद हुए चीफ ऑफ डिफेंस (CDS) बिपिन रावत सहित अन्य सैन्यकर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन धारण किया। समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह रावत ने देश के शूरवीरों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की उन्होंने कहा कि सीडीएस विपिन रावत को खोना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। सैनिक कभी मरता नहीं, बल्कि अमर हो जाते है, हम शहीदों को अपने दिल में हमेशा जिंदा रखेंगे।
समिति के उपाध्यक्ष राजू रावत ने कहा कि ऐसे साहसी, अनुभव संपन्न और दूरदर्शितापूर्ण जनरल का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में इस तरह चला जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दौरान सोनू रावत, सुनील रावत, दीपक रावत, रमेश रावत, किशन पाल रावत, राजू रावत, कुलदीप रावत, हरिओम रावत, संदीप रावत, मुकेश रावत, समर पाल रावत, सुशील रावत, सोनू रावत, डॉ0 लखन रावत आदि मौजूद रहे।