Banga Electronics

Kidszee

शौर्य शक्ति फाउंडेशन के नेतृत्व में हुआ शिक्षा सम्मेलन


हापुड़। ग्रामीण विकास और शिक्षा के क्षेत्र में पिछले लंबे समय से कार्य कर रहा शौर्य शक्ति फाउंडेशन ने शिक्षा सम्मेलन का आयोजन कुचेसर रोड चौपला पर स्थित एक धर्मशाला में आयोजित किया।
शौर्य शक्ति फाउंडेशन के वाइस प्रेसिडेंट आशुतोष शर्मा ने बताया संगठन पिछले पांच वर्षों से लगातार हापुड़ सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में शिक्षा सम्मेलन का आयोजन करता रहा है जिसमें प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले शिक्षकों को प्रत्येक वर्ष सम्मानित किया जाता है इस वर्ष भी हापुड़ जिले में विभिन्न इंटर कॉलेजों से 250 छात्र छात्राओं को और 60 शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी कार्य करने के लिए और विशेष योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया है।
आशुतोष शर्मा ने बताया शिक्षा जगत से जुड़े हुए प्रबुद्ध लोग जिसमें शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता, अधिकारी, सहित सैकड़ों लोगों ने शिक्षा सम्मेलन में भाग लिया।
सहभागी संस्था के रूप में ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, एक्यूरेट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने शिक्षा सम्मेलन में अपना विशेष योगदान दिया। मुख्य अतिथि के रूप में टेक्निकल यूनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी में राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव और विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
आयोजन समिति में आशुतोष शर्मा, अंकित  भड़ाना, आकांक्षा मौर्य, निशांत तिवारी, मेजर  युद्धविर सिंह सिसोदिया, नंदिनी शर्मा, नरेंद्र नागर , विक्रम कसाना, मृत्युंजय दुबे, विंदर कश्यप, अपराजिता अनुश्री, कुलदीप कुलदीप नागर आदि सहित हजारों लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।