Banga Electronics

Kidszee

हापुड : चरण सिंह किसान, ग़रीब व मजदूरों के मसीहा थे : पदम् सिंह


रिपोर्ट- लक्ष्मण सिंह

हापुड़। प्रसपा कार्यकर्ताओं ने  बृहस्पतिवार को किसान, गरीब व मजदूरों के मसीहा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती हर्सोल्लास के साथ मनाई। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर तहसील चौराहे पर स्तिथ स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर मालार्पण किया।
जिलाध्यक्ष पदम सिंह ने कहा कि स्वर्गीय चरण सिंह किसान, ग़रीब व मजदूरों के मसीहा थे। उन्होंने हर वर्ग के लोगों के लिए कार्य किए। हम सभी को उनके बताए सदमार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सचिन चौधरी, जिला महासचिव चंद्रपाल सिंह, जिला महासचिव वसीम अंसारी, विधानसभा अध्यक्ष सलीम सैफी, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष  रफत त्यागी, छात्र सभा जिलाध्यक्ष युधिष्ठर यादव, तालिब चौधरी, प्रदेश सचिव मोहित नागर, जिला सचिव हरिराज सिंह गुर्जर, जिला सचिव मनोज कुमार एडवोकेट, जिला सचिव विनोद सिंह, इरफान भाई, कार्यकारिणी सदस्य विकास जाटव व जिला सचिव जावेद चन्ना खान उपस्तिथ रहे।