(रिपोर्ट- लक्ष्मण सिंह)
हापुड। थाना देहात क्षेत्र की चौकी भीम नगर पर तैनात एक पुलिसकर्मी की एसपी से शिकायत करते हुए मोहल्ला अंबेडकर नगर नई मंडी निवासी गोविंद सिंह के पुत्र किरन ने बताया कि वह नई मण्डी पर अपनी पान, बीड़ी तम्बाकू का ठेला लगाता हूँ, जिससे मेरे परिवार का पालन-पोषण होता है। आस-पास भी बहुत से ठेले लगते है। भीमनगर चौकी पर तैनात सिपाही राहुल चौधरी सभी ठेले वालो को काम के समय धमकाता है, कल रविवार को रात्रि समय करीब 09:15 बजे वह रोजाना की तरह सभी ठेले वालो को धमका रहा था, मेरे ठेले पर आकर मुझे गन्दी गन्दी गालियाँ देते हुए कहने लगा कि "तू गया नहीं अभी तक तो मैने कहा कि " बाबूजी अभी जा रहा हूँ," तभी वह मुझे जातिसूचक शब्द बोलते हुए कहा कि, मुझसे जुबान लगाता है।" मोटरसाईकिल से उतरकर मेरे पास आकर मेरा मोबाईल फेंककर मुझे मारने-पीटने लगा। आस-पास के ठेले वाले के आने पर वह मुझे खींचता हुआ चौकी ले आया। मुझे चौकी के अन्दर दरवाजा बन्द करके बहुत मारा, तथा जाति सूचक शब्द भी कहे। घटना से प्रार्थी और प्रार्थी का परिवार बहुत भयभीत है। पीड़ित व्यक्ति ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए भीमनगर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी राहुल चौधरी पर उचित कार्यवाही करने की मांग की है। सिपाही राहुल चौधरी ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपियों को निराधार बताया है। हापुड एसपी दीपक भूकर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।


