Banga Electronics

Kidszee

हापुड : आज़ादी का अमृत महोत्सव एवं चौरा-चोरा महोत्सव का सम्मिलित रूप से मेरठ क्रांति पर्व के रूप में मनाया गया।


जिला कार्यालय के बाहर कार्यक्रम के दौरान खड़े शिक्षक
 महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते बीएसए अर्चना गुप्ता

हापुड। कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हापुड़ के प्रांगण में आज़ादी का अमृत महोत्सव एवं चौरा-चोरा महोत्सव का सम्मिलित रूप से मेरठ क्रांति पर्व के रूप में मनाया गया। जिसके अंतर्गत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता, शिक्षक गण व समस्त स्टाफ़ के द्वारा अमर शहीदों को याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गयी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता के द्वारा आज़ादी को स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष का प्रतिफल बताया, साथ ही प्रसिद्ध गीतकार बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् को आज़ादी के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। इसके पश्चात कार्यक्रम का प्रारंभ करते हुए डॉ० रेणु देवी शीतल सैनी प्रीति रानी रश्मि शर्मा व समस्त स्टाफ़ के द्वारा वंदेमातरम् का गायन किया गया।कार्यालय में आज़ादी के अमृत महोत्सव पर एवं शहीदों के संघर्ष से सम्बन्धित गीतों, कविताओं व विचारों का प्रस्तुतिकरण किया गया। इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक मनप्रीत खैरा व समस्त कार्यालय स्टाफ़ उपस्थित रहा।