(रिपोर्ट- दीपक कशयप)
हापुड। शनिवार को जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें नन्हे नन्हे बच्चों ने वैज्ञानिक बनने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हुए अपने वर्किंग मॉडल्स प्रस्तुत किए। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन श्री महेश वर्मा शिक्षाविद एवं विज्ञानविद, जिला समन्वयक राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस द्वारा किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक श्री आयुष सिंघल एवं प्रधानाचार्य श्रीमती निधि मलिक ने आए हुए मुख्य अतिथि का स्वागत किया मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को उनकी मेहनत के लिए प्रोत्साहित किया तथा उनकी खूब प्रशंसा की आयुष सिंघल ने विद्यार्थियों को जीवन में इसी तरह परिश्रम करने तथा भिन्न-भिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने तथा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय प्रधानाचार्य ने बच्चों को विज्ञान को वरदान की तरह उपयोग करने की सलाह दी उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि विज्ञान को यदि सही दिशा में प्रयोग न किया जाए तो वह अभिशाप भी बन सकता है कार्यक्रम में पहुंचे हुए अन्य सभी अतिथि गणों ने बच्चों के परिश्रम को सराहा वह उनकी प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन आयुषी गर्ग द्वारा किया गया उनकी सह संचालक श्रीमती रुचिका खुराना एवं शिवानी तोमर थी। विद्यालय के सभी अध्यापक गणों ने इस प्रदर्शनी को सफल बनाने के लिए अपना पूर्ण योगदान दिया।


