(रिपोर्ट- संजय कश्यप)
हापुड। उत्तर प्रदेश पुलिस का दहेज लोभी सिपाही पहुचा हवालात।
दहेज में फॉर्च्यूनर कार नही मिलने पर दूल्हे ने नही लिए सात फेरे, दुल्हन के परिवार वालो ने दुहले को पहुचाया हवालात, संभल से हापुड आई थी बरात। हापुड थाना देहात छेत्र का मामला।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना देहात क्षेत्र के एक मैरिज होम में संभल से बारात आई थी दुल्हन के परिजनों ने अपनी हैसियत के हिसाब से कार सहित अन्य दहेज का सामान भी दिया था।
लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात सिपाही दूल्हे को फॉर्च्यूनर कार चाहिए थी जिसके बाद वह बिगड़ गया और फेरे लेने से इनकार कर दिया दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन सिपाही दुला नहीं माना। जिसके बाद दुल्हन के परिजनों ने सिपाही दूल्हे को पुलिस बुलाकर हवालात पहुंचा दिया।


