रिपोर्ट- शिवकुमार रावत
हापुड : जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने रेलवे स्टेशन एवं अन्य स्थानों पर गरीब बेसहारा लोगों को ठंड से बचने हेतु किया कंबल का वितरण, साथ ही उन्होंने रेन बसेरो का भी निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी अनुज सिंह व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के द्वारा जनपद हापुड़ के रेलवे स्टेशन पर बैठे गरीब बेसहारा लोगों को ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरण किए गए। उन्होंने जनपद में संचालित रेन बसेरा का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने रैन बसेरों में दी जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली।