Banga Electronics

Kidszee

हापुड : HPDA द्वारा भूमि अधिग्रहण के विरोध में धरना दे रहे किसान 20 दिसम्बर को करेंगे काम रोको आंदोलन

(रिपोर्ट- दीपक कशयप)
हापुड। किसानों की ज़मीन अधिग्रहण करने के विरोध में हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण में किसानों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने को समर्थन देने सामाजिक संगठन व राजनीतिक दलों पहुँचे। भारतीय किसान युनियन भानू के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र गुर्जर ने कहा की हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अधिकारी अपनी हनक में है। उन्हें किसान व सरकार से कोई मतलब नहीं है जब शासन का आदेश हुआ है कि किसानो की बात सुनी जाये उनका उतपीडन नहीं होना चाहिए। बावजूद अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। भारतीय किसान युनियन भानू के नगर अध्यक्ष राजबीर भाटी ने कहा की अधिकारी के पास किसानों की बात सुनने का समय ही नहीं है। इन्हें तो बस शहर में अवैध निर्माण करवाकर पैसे की वसूली के अलावा कोई और कार्य का समय ही नहीं है इसलिए धरने पर निर्णय लिया गया है कि अगर दो दिन में अधिकारियों की नींद नहीं खुलती है वो किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं करते हैं तो 20 दिसम्बर को काम रोको आंदोलन होगा। जिसकी ज़िम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी इस अवसर पर राजेंद्र गुर्जर, राजबीर भाटी, सुधीर त्यागी, नुतन प्रकाश त्यागी, अजय कुमार, योगेश त्यागी, योगेश तोमर, मनीष, प्रदीप, रामकला, राकेश कुमार, बशी चौधरी, ब्रह्मपाल कसाना, पप्पू, महेश चन्द, सेवक राम सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।